पति से विवाद होने के बाद नवविवाहिता का शव दूसरे दिन सुबह कुएं में मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। घटना जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र ग्राम सुलेसा की है। सुलेसा निवासी चिंतामणी यादव की पत्नी भगवती यादव रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके सरधापाठ गई थी। मायके में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर शनिवार की शाम को भगवती ससुराल पहुंची थी। ससुराल पहुंचने पर शनिवार की रात को दोनों पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद होने के बाद भगवती यादव ने अपने मायके में फोन लगाया, लेकिन मायके में किसी ने फोन नहीं उठाया। रविवार की सुबह भगवती यादव की गांव के कुएं में उसकी लाश मिली। कुएं में भगवती यादव का शव मिलने की सूचना मिलने पर कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पंडरापाठ पुलिस को लगने पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर मामले की जांच शुरू करते हुए भगवती यादव के शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकला। इस संबंध में पंडरापाठ चौकी प्रभारी जगसाय पैकरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,शव को कुएं से बाहर निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/rakhi-tied-and-reached-her-in-laws-dispute-with-husband-dead-body-found-in-a-well-the-next-day-127603644.html
एक टिप्पणी भेजें