ऑनलाइन ट्रांसफर की गई रकम खाते में नहीं आने के बाद कस्टमर केयर पर फोन करते ही युवक के खाते से 98 हजार रुपए गायब हो गए। घटना की रिपोर्ट शहर थाने में दर्ज की गई है। देवालय वार्ड के मोहित मंधानी ने फोन-पे एप से मित्र रोहित बजाज के मोबाइल पर 2 हजार रुपए 31 अगस्त को ट्रांसफर किए थे, जो अंडर प्रोसेस में था खाता में नहीं पहुंचा।
रकम के रिफंड के लिए फोन-पे एप में हेल्प सर्विस से चेक करने पर 9 सितंबर से पहले मिल जाने का मैसेज आया। इसके बाद 10 सितंबर को चेक किया तब भी 2 हजार प्रोसेसिंग में ही था। इसके बाद गूगल पर फोन-पे कस्टमर केयर का नंबर निकालकर कॉल करने पर रिसीव नहीं हुआ।
इसके बाद उसे मोबाइल से काल आया और कस्टमर केयर के विकास शर्मा ने कॉल कर रुपए प्रोसेसिंग में है कहकर क्यूएस नामक एप डाउनलोड करने कहा। इसके बाद मोहित के अकाउंट से 98 हजार 242 रुपए पार हो गए। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/bhatapara/news/youth-lost-98-thousand-rupees-to-get-2-thousand-cheats-127717491.html
एक टिप्पणी भेजें