बड़े बुजुर्गों का करे सम्मान, जिससे कुर्मी समाज का गौरव बढ़े: दिनेश

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनीराज युवा टीम की बैठक रविवार को स्थानीय कुर्मी भवन में रखी गई। सरस्वती माता के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना के बाद युवाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज हमेशा अग्रणी कार्य करते आया है और युवा वर्ग ही हमारी ताकत हैं। समाज को और नई ऊंचाई तक लेकर जाने के लिए हम सब बुजुर्गों का सम्मान करें, जिससे हमारे समाज का गौरव बढ़े।

युवा सचिव गोविंद वर्मा ने कहा कि गांव-गांव में युवाओं की टीम का होना बहुत जरूरी है, जिन्हें जागरूक कर नई सोच के साथ गांवों को नशा से मुक्त रख सकते है। वहीं पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी किया जा सकता है। मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक समाज के युवाओं को जागरूक रखने की बात कही। संस्कृति प्रभारी राखी वर्मा ने योग के संबंध में विचार प्रकट किया।

संस्कृति प्रभारी सदा नंदिनी वर्मा, खेल प्रभारी कुभकेश्वर ने भी अपने विचार रखे। वहां पर सदस्यों ने बढ़ती बेरोजगारी, पौधरोपण, समाजहित सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। बैठक में सलाहकार शिव वर्मा, संरक्षक मुकेश कश्यप, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य किशन वर्मा, संजू वर्मा उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/suhela/news/respect-for-elders-which-will-increase-the-pride-of-kurmi-society-dinesh-127717495.html

Post a Comment

और नया पुराने