नो मोबाइल नेटवर्क एरिया में भी बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने शुरू किए गए ज्ञान गंगा नॉलेज सर्वर के प्रयोग को नीति आयोग ने सराहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर कर नीति आयोग ने दंतेवाड़ा प्रशासन की तारीफ की है। 3 महीने में पांचवी बार नक्सलगढ़ दंतेवाड़ा में प्रशासन के नवाचारों को नीति आयोग ने सराहा है।
इसके पहले सुपोषण अभियान, हाट बाजार क्लिनिक को तारीफ मिली थी। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि दंतेवाड़ा में शिक्षा, खेती-किसानी, आजीविका, पर्यटन, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी क्षेत्रों में और भी काम होंगे।
3 महीने के अंदर इसे भी मिल चुकी है सराहना: दंतेवाड़ा के नवाचारों में से सबसे बेहतर नवाचारों को नीति आयोग की समय- समय पर सराहना मिलती है। बैंक संगवारी तुमचो दुआर, सुगम स्वास्थ्य दंतेवाड़ा, मलेरिया मुक्त दंतेवाड़ा अभियान, क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों को गोल्डन पिलाने, हेल्थ कॉल सेंटर जैसे कई सारे कामों को नीति आयोग की तारीफ मिली है। गरीबी उन्मूलन के तहत अब भी प्रशासन ने कई सारे प्रोजेक्ट तैयार किए हैं।
पुराने नवाचारों को दोबारा शुरू करने बन रही योजना
दंतेवाड़ा में साल 2017 के बाद से रोजगार के लिए कई बड़े काम हुए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बीपीओ कॉल सेंटर, कड़कनाथ पालन, महिलाओं का ई-रिक्शा व शक्ति गारमेंट है। कड़कनाथ कुक्कट पालन ने अब फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है ई-रिक्शा और बीपीओ कॉल सेंटर को दोबारा शुरू करने के मामले पर अभी प्रशासन की प्लानिंग चल रही है। इन सारे कार्यों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की भी तारीफ मिली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/dantewada/news/commission-praised-the-use-of-gyan-ganga-knowledge-server-in-dantewada-127717512.html
एक टिप्पणी भेजें