4 माह डूबा रहता है स्टापडैम, इसे पार कर साप्ताहिक बाजार जाते हैं

ग्राम पंचायत तुरमा एवं ग्राम मिरगी के बीच स्थित बंजारी नाले पर बना स्टापडैम नीचा होने के कारण 4 महीने पानी में डूबा रहता है। ग्राम तुरमा, फरहदा, मटिया, चमारी, परसाडीह आदि ग्राम के लोगों को सामान खरीदी बिक्री के लिए स्टापडैम के ऊपर बहते हुए पानी को पार कर अर्जुनी साप्ताहिक बाजार आना-जाना पड़ रहा है। इसके चलते स्कूली छात्र और बाइक सवार स्टापडैम की काई से फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोगों के हाथ-पैर भी टूट चुके हैं।
बनाते वक्त ऊंचाई कम करने से दिक्कत

तुरमा के सरपंच लक्ष्मीनारायण बंजारे ने बताया कि हमारे गांव में 2250 लोग रहते हैं। यहां के मिडिल स्कूल में पढ़ने के लिए रोज ग्राम परसाडीह के छात्र-छात्राएं स्टाप डैम को पार कर आना-जाना करते हैं। पूर्व विधायक गणेश शंकर बाजपेयी ने अपने कार्यकाल में करीब 2001 में इस स्टाप डैम बनवाया था लेकिन ठेकादार ने स्टाप डैम की ऊंचाई कम कर दी। बरसात के दिनों में बंजारी नाला में बाढ़ आने से पानी स्टाप डैम के ऊपर चलता है।

उपसरपंच मिट्ठू पाल, भरत यदू, पंच ललित निषाद और कुमार मारकण्डे आदि ने शासन-प्रशासन से स्टाप डैम की जगह पुल बनाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stopdam remains submerged 4 months, cross it and go to market weekly


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/arjuni/news/stopdam-remains-submerged-4-months-cross-it-and-go-to-market-weekly-127717498.html

Post a Comment

और नया पुराने