छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता व्यक्त की है। वहीं बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए समाजसेवी संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में समिति के संभाग के प्रचार प्रमुख रायपुर दुर्गा कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष तरुण साहू और अंकुर सहित 8 सदस्यों का समूह नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया से भेंटकर चर्चा की।
इस दौरान समिति ने बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रत्येक वार्डों में अति शीघ्र मुफ्त जांच शिविर आयोजित करवाने की मांग रखी ताकि संक्रमित लोगों को चिह्नांकित कर बढ़ते संक्रमण को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके। इससे पालिका परिषद क्षेत्र और आसपास के गांव से भी तिल्दा-नेवरा आने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। वर्तमान में प्रतिदिन 10-12 लोगों का संक्रमित होना भविष्य के लिए चिंताजनक है।
इस पर पालिका अध्यक्ष ने स्वास्थ विभाग व मुख्य नगरपालिका अधिकारी से चर्चा कर समिति की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पालिकाध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को कोरोना के प्रति अधिक सजग रहकर शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
सभी सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी के पालन के साथ-साथ मास्क जरूर लगाएं। व्यापारियों को भी अधिक से अधिक जागरूक बनकर ग्राहकों को भी जागरूक करने की अपील की।
ज्ञापन देने वालों में संभाग अध्यक्ष युवा सरपंच टोहड़ा खूबदास वैष्णव, नगर अध्यक्ष उमेश साहू, अमित चौहान, सागर यादव, गोपू मानिकपुरी उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/tilda/news/demand-to-set-up-free-corona-investigation-camps-in-each-of-the-wards-of-tilda-navara-127717501.html
एक टिप्पणी भेजें