कृषि महाविद्यालय में ऑनलाइन क्लासेस में छात्रों की पढ़ाई जारी

कृषि महाविद्यालय में इस सत्र में ऑनलाइन क्लासेस 23 अगस्त से लगातार रोज चल रही है। ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने के पूर्व सभी शिक्षकों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों को प्रयोग में आने वाले समस्त ऑनलाइन प्लेटफार्म से अवगत कराया गया, जिसके बाद सभी शिक्षकों द्वारा क्लासेस का संचालन किया जा रहा है।

डीन डॉ. राजेंद्र लाकपाले के दिशा निर्देशों पर प्राध्यापकों ने पूरे पाठ्यक्रम के प्रत्येक विषय के हिंदी और अंग्रेजी में नोट्स, पीपीटी तैयार किए हैं और स्वयं की आईडी से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो रहे हैं। पूरे पाठ्यक्रम के प्रत्येक विषय की कक्षाएं जूम प्लेटफार्म पर 40 मिनट की होती है।

प्रत्येक विषय के पाठ्य चर्चा के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप समूह बनाया गया है, जिसमे प्रत्येक पाठ्यक्रम के बारे में प्रश्नों पर चर्चा और छात्रों को सामान्य शैक्षणिक जानकारी देने के लिए कॉलेज का भी एक व्हाट्सएप समूह बनाया गया है।डॉ. राजेश साहू, डॉ. बीएल सिन्हा, डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, डॉ. शरद, पंचराम मिर्झा, उमेश सिंह क्लासेस का संचालन कर रहे हैं।

डीन ने बताया कि कोरोना के चलते छात्रों की रेगुलर क्लास नहीं लग पा रही है, इसलिए हमने पिछले सेमेस्टर में भी ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई शुरू की थी। नए सेमेस्टर में भी पहले से ज्यादा ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग कर पढ़ाई की जा रही है और प्रत्येक क्लास की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Students continue to study in online classes in agricultural colleges


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/bhatapara/news/students-continue-to-study-in-online-classes-in-agricultural-colleges-127717507.html

Post a Comment

और नया पुराने