ब्लॉक में शनिवार को 10 कोरोना पाॅजिटिव केस की पुष्टि हुई। तहसीलदार आरपी दुबे व राजश्री पांडे ने बताया कि नगर में विभिन्न वार्डों में कुल 6 केस व ग्राम पिंगाल में एक तीस वर्षीय महिला, ग्राम पोलाटोला में एक 16 वर्ष का लड़का व ग्राम आलीखूंटा जिला राजनांदगांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति जिसका एंटीजन टेस्ट ग्राम नाहंदा के पीएचसी में हुआ था, वह पाॅजिटिव पाया गया। ग्राम केरीजुंगेरा का 50 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव आया है। इसमें नगर के 6 लोगों को होम आइसाेलेट किया गया। जिला राजनांदगांव वाले को राजनांदगांव भेजा गया। शेष तीन को बटेरा के आइसाेलेशन सेंटर में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/doundilohara/news/increasing-infection-10-corona-patients-found-in-the-block-in-one-day-127778814.html
एक टिप्पणी भेजें