कोरोना मरीज बढ़ने की दर 6 से गिरकर 1% पर, फिर भी एमपी और पंजाब से ज्यादा मरीज

प्रदेश में कोरोना मरीजों की वृद्धि दर एक फीसदी पर आ गई है, जबकि डेढ़ माह पहले यह 6 फीसदी पर थी। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में अभी भी देश के बड़े राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश व पंजाब से ज्यादा मरीज हैं। यही नहीं मौत के मामले में भी राजस्थान, बिहार, केरल और ओडिशा से आगे है। पिछले एक माह से राजधानी में 500 व प्रदेश में 3000 से कम मरीज मिल रहे हैं, जबकि कोरोना जब पीक पर था तब प्रदेश में 3,809 व रायपुर में एक दिन में 1109 तक मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1.93 लाख संक्रमित हो चुके हैं। 2,280 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना मरीजों के मामले में अक्टूबर व नवंबर के अभी के चार दिन फिलहाल राहत देने वाले हैं। इसके बावजूद मरीजों की संख्या के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में 14वां स्थान है। सितंबर में सबसे अधिक मरीज मिले, तब प्रदेश का 17वां स्थान था। राज्य में गुजरात, मप्र, पंजाब के अलावा हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड से ज्यादा मरीज मिल चुके में है। हालांकि गुजरात के अहमदाबाद, मध्यप्रदेश के इंदौर व भोपाल जैसे शहरों में ज्यादा मरीज मिले हैं। मौत के मामले भी इन राज्यों से ज्यादा चौंकाने वाले हैं, क्योंकि जब गुजरात में कोरोना के केस मिलने शुरू हुए थे, तब प्रदेश में कोरोना का कोई केस नहीं था। यहां काेरोना का पहला मरीज 18 मार्च को मिला और 29 मई को पहली मौत हुई। अभी मृत्युदर 1.17 फीसदी है, ये बढ़कर 1.27 फीसदी तक पहुंचेगी। बुधवार तक प्रदेश में 2,280 मौत हाे चुकी है। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल जुलाई, अगस्त व सितंबर को हुई मौत को एडजस्ट कर रहा है। इसलिए मृत्युदर अभी बढ़ेगी। रोजाना औसतन 5 से 7 मौतें हो रही है। जबकि 50 मौतें पुरानी होती हैं, जिन्हें अभी आंकड़ों में शामिल किया जा रहा है।

रायपुर में 41,826 मरीज, छोटे जिलों में बढ़े मरीज
राजधानी में बुधवार तक 41,826 मरीज हो चुके हैं। जबकि 613 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव केस 7,400 से ज्यादा है। यह 32 फीसदी से अधिक है। सितंबर में जहां 30 फीसदी लोग पॉजिटिव आ रहे थे, अब यह संख्या घटकर 9 हो गई है। 10 दिन पहले यह 10 फीसदी थी। यानी हर जांच कराने वाला 10वां व्यक्ति संक्रमित निकल रहा था। प्रदेश के साथ ही राजधानी में अक्टूबर से मरीजों में कमी आई है। रायपुर से ज्यादा मरीज दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा में मिल रहे हैं। यही नहीं बाकी छोटे जिलों में सितंबर की तुलना में मरीज बढ़े हैं।

ज्यादा मरीज वाले 5 राज्य

  • राज्य - मरीजों की संख्या
  • महाराष्ट्र - 16.93 लाख
  • आंध्रप्रदेश - 8.31 लाख
  • ओडिशा - 2.96 लाख
  • तेलंगाना - 2.43 लाख
  • राजस्थान - 2.02 लाख

इन राज्यों से ज्यादा मौत
राज्य - मौत

  • राजस्थान - 1936
  • ओडिशा - 1417
  • तेलंगाना - 1351
  • बिहार - 1108
  • झारखंड - 891

"प्रदेश में मरीजों की संख्या में कमी आई है। पुरानी मौत को एडजस्ट करने के कारण मृत्यु दर बढ़ी है। लोगों को अभी भी जरूरी ऐहतियात बरतनी होगी, ताकि कोरोना का संक्रमण न बढ़ें।"
-डॉ. आरके पंडा, सदस्य, कोरोना कोर कमेटी

"रायपुर से ज्यादा मरीज अन्य जिलों में मिल रहे हैं। यह चिंता की बात है। रायपुर घनी आबादी व सबसे बड़ा शहर है। इसके बाद भी संक्रमण घटना, राहत वाली बात है।"
-डॉ. सुभाष पांडेय, मीडिया प्रभारी स्टेट कोरोना सेल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/corona-patient-growth-rate-dropped-from-6-to-1-yet-more-patients-than-mp-and-punjab-127884623.html

Post a Comment

और नया पुराने