खमतराई पुलिस ने लूट के एक मामले में करीब 20 दिन बाद लूट का केस दर्ज किया है। लूट की वारदात भी अजीबोगरीब तरीके से हुई। मोपेड सवार बुजुर्ग से युवक ने लिफ्ट ली। बाद में उन्हें झांसा देकर उनकी मोपेड लूटकर फरार हो गया। बुजुर्ग ने बीस दिन पहले रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने बुधवार को अपराध पंजीबद्ध किया। इतने दिन गुजरने की वजह से अब मोपेड लूटने वाले का सीसीटीवी कैमरे में फुटेज तलाश करने में भी दिक्कत होगी।
पुलिस अफसरों के अनुसार शिवानंद नगर निवासी जय प्रकाश शास्त्रकार (63) का भनपुरी में होटल है। वे 17 अक्टूबर को अपने होटल के लिए खरीदने बाजार गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें मार्केट के पास एक युवक मिला। उसने लिफ्ट मांगी। बुजुर्ग ने युवक काे लिफ्ट दे दिया। कुछ दूर आगे बढ़ते ही युवक ने कहा कि बुजुर्ग होकर आप मोपेड चलाएंगे, मुझे अच्छा नहीं लगेगा। उसने खुद मोपेड चलाने की इच्छा जताई। जय प्रकाश ने मोपेड दे दिया। एक होटल के पास उसने बुजुर्ग को मोपेड से उतारा और खुद गाड़ी लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग एकाएक कुछ समझ नहीं सके। उन्होंने अपने बच्चों को फोन पर घटना की सूचना दी। थोड़ी देर में उनके बच्चे आए। आस-पास खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में 20 दिन लगा दिए। हालांकि इस बीच बुजुर्ग जय प्रकाश कई बार रिपोर्ट लिखने के लिए चक्कर लगाते रहे। पुलिस ने खोजबीन शुरू नहीं की। अब इतने दिन गुजरने के कारण सड़क पर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकालने में भी दिक्कत होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/the-young-man-took-the-lift-from-the-elderly-and-then-escaped-with-a-moped-127884624.html
एक टिप्पणी भेजें