मंदिर हसौद में मामूली बात पर युवकों ने ग्रामीण की गला रेंतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उन्होंने शव को जला दिया। उसकी गाड़ी का नंबर प्लेट तोड़ दिया, ताकि मालिक की तलाश न की जा सके। उन्होंने शव मंदिरहसौद से खम्हरिया जाने वाली रोड पर फेंक दिया। बुधवार को खेत में युवक का जला हुआ शव मिला। शव से 3 किलोमीटर दूर नाले के पास मृतक का जला हुआ मोपेड लावारिस हालत में मिला। सायबर क्राइम सेल की टीम ने 10 घंटे के भीतर मृतक की पहचान कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार विधानसभा थाना क्षेत्र के चटौद गांव का किशन गिलहरे(24) एक माह पहले अपने मामा के गांव जुगेर(चंदखुरी मंदिरहसौद)गया था। वह बुधवार को वापस अपने गांव लौटने वाला था। मंगलवार रात 8 बजे वह दोस्तों के साथ पीपरघाट गया था। वहां केवल वर्मा उर्फ सोनू, पूनम सिंह ठाकुर, राहुल वर्मा मिल गए। वहां पार्टी के दौरान किशन और केवल के बीच विवाद हो गया। केवल ने भानसोज से अपने दो साथियों को बुलाया। प्रकाश निर्मलकर और 17 साल का नाबालिग वहां पहुंच गए। उसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/murder-slain-in-minor-dispute-burnt-body-with-petrol-127884625.html
एक टिप्पणी भेजें